
इस पोस्ट में बताया गया है कि E Shram Card की नई लिस्ट 2025 कैसे चेक करें, किन लोगों को इसका लाभ मिलेगा, और पात्रता की क्या शर्तें हैं। इसमें ₹1000 की आर्थिक सहायता, बीमा और पेंशन जैसी योजनाओं की जानकारी दी गई है। साथ ही, यह भी बताया गया है कि लिस्ट को कैसे डाउनलोड करें और अपना नाम कैसे देखें।
E Shram Card क्या है?
E Shram Card भारत सरकार द्वारा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों (जैसे रिक्शा चालक, निर्माण मज़दूर, घरेलू कामगार आदि) के लिए शुरू की गई एक पहचान योजना है। इसका उद्देश्य देशभर के श्रमिकों का राष्ट्रीय डेटाबेस तैयार करना है ताकि उन्हें सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके, जैसे:
- ₹2 लाख तक का दुर्घटना बीमा
- ₹1,000 प्रतिमाह वित्तीय सहायता
- ₹3,000 प्रतिमाह पेंशन योजना (60 वर्ष के बाद)
E Shram Card New List 2025
E Shram Card New List 2025 में उन असंगठित श्रमिकों के नाम शामिल हैं जिन्होंने रजिस्ट्रेशन कराया है और सरकारी सहायता के पात्र हैं। इस लिस्ट को आधिकारिक पोर्टल पर देखा जा सकता है, जहां UAN नंबर, मोबाइल या आधार नंबर डालकर नाम चेक किया जा सकता है। पात्र लोगों को ₹1000 प्रतिमाह, ₹2 लाख दुर्घटना बीमा और ₹3000 मासिक पेंशन (60 साल के बाद) जैसे लाभ मिलते हैं।
ई-श्रम कार्ड नई लिस्ट के लाभ क्या हैं?
ई-श्रम कार्ड नई लिस्ट के तहत लाभार्थियों को कई फायदे मिलते हैं। इसमें ₹1000 तक की आर्थिक सहायता, बीमा कवर ₹2 लाख तक, और सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिलता है। जिनका नाम नई लिस्ट में है, उन्हें पीएम सुरक्षा बीमा योजना और अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ भी दिया जाता है। इसके अलावा, नौकरी मिलने में प्राथमिकता और भविष्य में मिलने वाली सरकारी सहायता में भी लाभ मिलता है। मजदूरों और असंगठित क्षेत्र के कामगारों के लिए यह लिस्ट काफी मददगार है।
E Shram Card New List के लिए पात्रता क्या है
- इसके लिए श्रमिक देश का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- श्रमिक की आयु 16 से 59 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- आवेदक श्रमिक की वार्षिक आय 2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- आवेदक निर्माण कार्य में कुशल होना चाहिए।
- इसके लिए आवेदक को एक साल में कम से कम 90 दिन का कार्य अनुभव होना चाहिए।
E Shram Card New List.के लिए जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- आवेदन संख्या
- मोबाइल नंबर
- डेट ऑफ बर्थ
- UAN नंबर
E Shram Card New List 2025 कैसे चेक करें?
- सबसे पहले आपको श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- फिर होम पेज पर दिए गए विकल्प “Already Registered? Update” पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, यहां UAN Number और डेट ऑफ बर्थ डालकर “Generate OTP” के विकल्प पर क्लिक कर लें।
- अब आपको एक ओटीपी प्राप्त होगा, इसे दिए गए स्थान पर दर्ज करके वेरीफाई कर दें।
- इसके बाद आपके सामने ई-श्रम कार्ड की नई सूची खुलकर आ जाएगी।
ऑफिशियल पोर्टल खोलें